फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के 51वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, करीना कपूर से लेकर सोनम और सिद्धार्थ ने लुटाया प्यार

Sun, 07 Jun 2026 04:51 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर आज 7 जून को 51 साल की हो गई हैं। एकता के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
सोनम- एकता कपूर-करीना - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एकता को करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनम कपूर और सुजैन खान के अलावा कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सितारों ने भी दीं शुभकामनाएं
एकता कपूर के जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है। करीना कपूर खान ने एकता को 'रॉकस्टार' कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एकता को बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एकता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे एकता, आपका आने वाला साल शानदार हो। ढेर सारा प्यार।'

सुजैन और एकता - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन खान का खास संदेश और वीडियो
इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेसमैन सुजैन खान ने मशहूर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की पुरानी यादें, पार्टियां और छुट्टियों के खूबसूरत पल दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सुजैन के बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कोल्डप्ले बैंड का मशहूर गाना 'पैराडाइज' चल रहा है।

सुजैन और एकता - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन का भावुक नोट 
वीडियो के साथ सुजैन ने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। सुजैन ने लिखा, 'हमारी प्यारी एकता जान, हमें आप पर बहुत गर्व है। आप जो भी काम करती हैं, पूरे दिल से करती हैं। आप इतनी खास हैं कि पूरी कायनात आपसे प्यार करती है। आपका आने वाला साल बहुत खूबसूरत हो।'
विज्ञापन

एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर की आने वाली फिल्म
एकता कपूर की नई फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' जल्द ही आने वाली है। यह एक लोक कथा पर आधारित हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' में अपने किरदार को लेकर कंगना रनौत ने की खुलकर बात, नर्सों की वर्दी को ब्रिटिश लुक बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें