सोनम कपूर और तमिल सुपर स्टार धनुष को लेकर बनीं रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रांझना' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। इस पहले ट्रेलर में कॉमेडी के साथ रोमांस के भी कई अच्छे सीन दिख रहे हैं।
तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और कोलावरी डी के सिंगर धनुष 'रांझना' से अपना बॉलीवुड डेब्यु कर रहे हैं। धनुष तमिल सुपर स्टार रजनीकांत के एल्डेस्ट सन इन लॉ भी हैं उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है।
21 जून को रिलीज हो रही यह फिल्म वाराणसी के बैक ग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म में एक लड़के और लड़की की फ्रेश सी स्टोरी दिखायी गयी है। सोनम कपूर को इस फिल्म में देखते हुए दर्शकों को 'मौसम' फिल्म की भी याद आ सकती है।
इस फिल्म में अभय देओल की भी एक खास भूमिका होगी। सोनम और अभय देओल 'आयशा' के बाद फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करेगे।
इस फिल्म को 'तनु वेडस मनु' के डायरेक्टर आंनद ए लाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान का है।
देखिए पहला ट्रेलर