फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: कौन से हैं आर. माधवन के करियर के दो सबसे डरावने पल? अभिनेता ने किया खुलासा, बताई वजह

Tue, 21 Jan 2025 06:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan: ओटीटी की दुनिया में सबसे पहले दस्तक देने वाले अभिनेता आर. माधवन अपनी आगामी फिल्म 'हिसाब बराबर' को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी पर ही आएगी। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के दो सबसे डरावने पलों का जिक्र किया।
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी स्टार के लिए अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन का पहला दिन उत्साह से भरा हो सकता है। मगर, चर्चित अभिनेता आर. माधवन के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऐसा खुद एक्टर का कहना है। फिल्मों में अलग-अलग किस्म की भूमिकाओं को बखूबी अदा करने वाले आर. माधवन का कहना है कि शूटिंग का पहला दिन उनके लिए चैलेंजिंग होता है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के कुछ और डरावने मूमेंट्स पर बात की है।

विज्ञापन

शूटिंग का पहला दिन चुनौतीपूर्ण
ओटीटी पर जिन सितारों ने सबसे पहले डेब्यू किया माधवन उनमें शामिल रहे हैं। आर. माधवन ने वर्ष 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ब्रीद' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ अपने करियर के अहम पलों पर बात करते हुए आर. माधवन ने कहा कि सेट पर पहला दिन उनके लिए चुनौती वाला होता है, जहां वे भारी दबाव महसूस करते हैं। इसी तरह प्रमोशन का पहला दिन भी। 

ये खबर भी पढ़ें: Captain America: चीन में भी रिलीज होगी 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड'? फिल्म का प्रचार अभियान जारी

'बस! खेल खत्म'
आर. माधवन से जब पूछा गया कि क्या वे ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कारोबार की उम्मीदों से राहत दी है? इस पर एक्टर ने सहमति जताई। माधवन ने कहा, 'मेरे करियर में मेरे लिए दो सबसे डरावने पल हैं, जब मेरी शूटिंग का पहला दिन होता है। यह धीरे-धीरे मुश्किल होता जाता है। और दूसरा,प्रमोशन और रिलीज का पहला दिन, क्योंकि हर कोई आपकी ओर ही देखता है और मुझे लगता है कि हर कोई कह रहा है, 'अरे, तुम पागल हो गए, बस, खेल खत्म'।

ये खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रखी ये बात
आर. माधवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से ऑफर किए जाने वाले क्रिएटिव मौकों पर बात करते हुए कहा कि ओटीटी पर उनके प्रोजेक्ट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। कुछ कहानियों को कई एपिसोड के लंबे फॉर्मेट के रूप में फायदा मिला है। उन्होंने 'हिसाब बराबर' का उदाहरण दिया और कहा कि इसकी कहानी और किरदार काफी आकर्षक हैं, लेकिन इसमें सिनेमाघरों तक रिलीज किए जाने के लिए जरूरी भव्यता नहीं है। 

ये खबर भी पढ़ें: Suhana Khan: सुहाना-अगस्त्य कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में दिखे साथ, लंबे समय से सुनाई दे रही हैं डेटिंग की अफवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें