फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: आर माधवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 25 Jul 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में अभिनेता को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर माधवन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शैतान में अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी। फिल्मों से इतर इस बीच अभिनेता के निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

Pushpa 2: छुट्टियों पर ‘पुष्पराज’, पत्नी ने साझा की तस्वीर, आखिर कब शुरू होगी ‘पुष्पा 2’ की बची हुई शूटिंग?

इतने करोड़ की है प्रॉपर्टी
दरअसल, हाल ही में आर माधवन ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक रिहायशी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने  एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 17.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस है नया घर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधवन की ओर से खरीदी गई यह प्रॉपर्टी रहने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह लगभग 389 वर्ग मीटर (4,182 वर्ग फीट) में फैला है और इसमें दो पार्किंग के लिए भी जगह है। यह प्रॉपर्टी सिग्निया पर्ल में स्थित है। उनका यह घर उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में यह माधवन का मुंबई का नया पता होगा।
Thangalaan: सेंसर बोर्ड से इस सेर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'थंगलान', इस दिन होगा विक्रम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च

इन फिल्मों में आएंगे नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार 22 जुलाई को इस डील को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए अभिनेता को एक करोड़ पांच लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क और 30 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क चुकाना पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो शैतान के बाद माधवन जल्द ही निर्देशक एस शशिकांत की फिल्म टेस्ट में नजर आने वाले हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नयनतारा और सिद्धार्थ भी हैं। इसके अलावा वह एक बायोपिक और एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी जल्द ही दिखेंगे।
Deadpool And Wolverine Review: लेवी, रयान व जैकमैन की तिकड़ी का खूब तना तिरपाल, एमसीयू को मिला नया मसीहा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें