एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान बाबिल ने कहा,'मैं मजाक नहीं कर रहा। मैं और बाबा एक-दूसरे के वार्डरोब से कपड़े चुरा लिया करते थे!' फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के दौरान इरफान खान ने कहा था कि फिल्म में अपने किरदारों की स्टाइलिंग के लिए वह अक्सर अपने बेटे से प्रेरणा लेते हैं। इसी बात को दोहराते हुए हाल ही में बाबिल ने कहा, 'हां, फिल्म में बाबा ने जो हेट पहनी वो मेरी थी! बाबा मेरे पास आए और कहा, 'इसे मैं यूज कर रहा हूं।' मैंने खुशी खुशी हां कर दिया।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे की हो रही दमदार वापसी, 'मैडम सर' बनकर रौब झाड़ती आएंगी नजर
बता दें कि बाबिल खान ने फिल्म 'कला' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के बाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जो बीते वर्ष 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में बाबिल ने जगन का रोल अदा किया। हालांकि, उनका रोल बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन छोटे रोल से उन्होंने अपने अभिनय का दम दिखा दिया और यह साफ कर दिया कि वह लंबी पारी तय करने वाले हैं।
Farah Khan: बिग बॉस से निकलते ही फरान खान ने दी भाई साजिद और अब्दू को पार्टी, तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात