अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' जबरदस्त तरीके से सफल हुई। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर जी-जान लगाकर काम कर रहे हैं। अब इसे लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एक्शन से भरपूर होगा टीजर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस को बेंगलुरू में शूट किया जा रहा है। जल्द ही मलयालम एक्टर फहद फाजिल इससे जुड़ेंगे। अगले महीने अल्लू अर्जुन का बर्थडे है। ऐसे में मेकर्स एक्टर के स्पेशल डे पर तीन मिनट का एक्शन पैक्ड टीजर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे। Bhumi Pednekar: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
साई पल्लवी आएंगी नजर?
टीजर और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना अभी बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में साई पल्लवी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 'पुष्पा' 17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल भी नजर आए। Rohit Shetty: 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' का ट्रेलर जारी, इस फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रोहित शेट्टी