कहा-फैंस को धन्यवाद
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह फुल स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '18M के लिए धन्यवाद। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए आभार'। अपने चहेते सुपरस्टार की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
फैंस कर रहे पुष्पा 2 का इंतजार
अल्लू की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की बधाई तो दे ही रहे हैं। इसके साथ ही में फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'आप खूबसूरत दिल वाले सबसे स्टाइलिश इंसान हैं' तो वहीं दूसरे ने प्यार से लिखा, बधाई हो बन्नी अन्ना (अल्लू को फैंस और इंडस्ट्री में प्यार से बन्नी बुलाते हैं) इसी तरह से एक प्रशंसक ने लिखा,'आप हमेशा हमारे प्यार हैं और पुष्पा भाग 2 का इंतजार कर रहे हैं'। बता दें खबरे आ रही हैं कि पुष्पा 2 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।