फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: 12 दिन के बेटे को घर छोड़ काम पर लौटी भारती सिंह, बोलीं-'मैं बहुत रोई हूं आज'

Fri, 15 Apr 2022 08:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह मां बनी हैं, लेकिन बेटे को जन्म देने के महज 12 दिन बाद भारती सिंह वापस काम पर लौट गई हैं।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : insta-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह मां बनी हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया था। यहां तक कि वह डिलीवरी से एक दिन पहले भी शूट पर गई थीं। डिलीवरी से पहले वह पति हर्ष लिंबाचिया संग अपने शो खतरा-खतरा में दिखाई दे रही थीं और इसके अलावा वह हुनरबाज को होस्ट भी कर रही थीं, हालांकि डिलीवरी की वजह से वह कुछ दिनों से शो में नजर नहीं आईं थीं, लेकिन बेटे को जन्म देने के महज 12 दिन बाद भारती सिंह वापस काम पर लौट गई हैं।

विज्ञापन

12 दिन के बेटे को छोड़ काम पर लौटीं भारती सिंह-
सबको हंसाने वाली भारती सिंह अपने छोटे से बेटे को घर पर छोड़कर अपने काम पर वापस आ गई हैं, हालांकि हर मां की तरह वह भी इस बात को लेकर परेशान हैं, लेकिन हमेशा की तरह वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई पैपराजी को पोज दे रही हैं, लेकिन वह धीमे से यह भी कहती नजर आ रही हैं कि मेरा बेटा सिर्फ 12 दिन का है, मैं आज बहुत रोई हूं, लेकिन काम तो काम होता है।
 
विज्ञापन

रणबीर आलिया की शादी पर भारती ने दिया ये जवाब
जब पैपराजी भारती सिंह से कहते हैं कि रणबीर-आलिया की शादी हो गई है, आप इसके बारे में कुछ कहना चाहेंगी। तो भारती सिंह कहती हैं, बहुत बहुत बधाई। इसके बाद कॉमेडियन हमेशा कि तरह अपने मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'उन्होंने हमें बुलाया था, लेकिन हम गए नहीं क्योंकि बच्चा छोटा है। इसके बाद वह कहती हैं...हमें नहीं बुलाया'। बता दें कि भारती सिंह ने बच्चे के गृह प्रवेश की झलक भी शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें