फैंस को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसी बीच 'पुष्पा पार्ट 3' को लेकर भी खुलासा हो गया है, हालांकि फैंस ने इस खबर के सामने आते ही मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
साउथ की फिल्मों का एक्शन हो या फिर बेहतरीन कहानी, इस हालिया समय में फैंस को साउथ सिनेमा फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि हिंदी पट्टी में भी दक्षिण भारतीय फिल्में अच्छा कोरबार कर रही हैं। इसी को देखते हुए साउथ की सुपरहिट फिल्मों जैसे Pushpa, KGF 2 के रीमेक बनाने पर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं और फैंस को इनके रीमेक का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब सोशल मीडिया पर पुष्पा के मेकर्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
फहाद फासिल ने किया तीसरे पार्ट का खुलासा
फिल्म पुष्पाः द राइज जब रिलीज हुई थी, तभी बता दिया गया था कि इस फिल्म का पार्ट 2 भी रिलीज होगा। फिल्म पुष्पा के आखिरी कुछ समय में फहाद फाजिल एक दमदार पुलिस वाले के किरदार में दिखाई दिए थे और अगले भाग में कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी, इसलिए पुष्पा के दूसरे भाग को लेकर फैंस के बीच खासा बज देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी बीच अब एक्टर फहाद फाजिल ने ये खुलासा करके सबको चौंका दिया है कि निर्माता फिल्म को तीन भागों में विस्तारित करने के इच्छुक हैं। हालांकि इसके बाद से ट्रोलर्स मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूजर्स बोले केजीएफ के नक्शे कदम पर
'पुष्पा 3' को लेकर खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पुष्पा के मेकर्स को कड़ी प्रतिक्रिया का सामने करना पड़ा, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल केजीएफ के दो भाग सफल रहे हैं और इसके तीसरे भाग के बारे में भी चर्चा है ऐसे में यूजर्स का कहना है कि पुष्पा के मेकर्स केजीएफ के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। इसी तरह कसे अन्य यूजर्स भी मेजदार मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं।
'पुष्पा 2' प्री-प्रोडक्शन स्टेज में
बात करें पुष्पा द रूल यानी पुष्पा भाग 2 की तो इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि इसका प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और अब जल्दी ही इसकी शूटिंग भी शुरू की जाएगी।