फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: इस कंपनी के हाथ लगा जैकपॉट, इतने करोड़ में खरीदे 'पुष्पा 2' के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स

Fri, 12 May 2023 05:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमारन कर रहे हैं। वह टी-सीरीज के साथ एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। कोरोना के बाद सिनेमाघर खुलने पर रिलीज हुई फिल्म को लेकर दर्शक क्रेजी थे। पुष्पा के डायलाग्स, गाने और अल्लू अर्जुन का स्वैग दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अब खबर आई है कि इस फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज ने खरीद लिए हैं।
विज्ञापन


इतने में खरीदे गए फिल्म के सेटेलाइट राइट्स 
बता दें कि पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमारन कर रहे हैं। वह टी-सीरीज के साथ एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि पुष्पा द राइज के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज ने 60 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इसमें सभी भाषाओं का संगीत भी शामिल है। यह पहली बार है जब किसी फिल्म के म्यूजिक और सेटेलाइट राइट्स को इतनी बड़ी कीमत में खरीदा गया है।

इसे भी पढ़ें- War Zone: इस दिन होगा 'वॉर जोन बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की' का प्रीमियर, यहां देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भाषाओं में होगी रिलीज
पुष्पा द रूल कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है, जिसके राइट्स को रिकॉर्ड अमाउंट में बेचा गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फिल्म के म्यूजिक और सेटेलाइट राइट्स को इतनी बड़ी कीमत में खरीदा गया है। वहीं पुष्पा 1 की बात करें तो यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए निर्माताओं की लाइन लग गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें