पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से अभी तक फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार रात में सिंगर का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणजीत सिद्धू ने अपने रिश्तेदारों से तंग आकर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है।
ट्रैक से बरामद हुआ शव
शुक्रवार रात जब सिंगर का शव रेलले ट्रैक से बरामद हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ कि ये रणजीत सिद्धू हैं जो कि सुनाम में रहते थे। इस मामले में जीआरपी एसआई का बयान भी सामने आया है। एस वेबसाइट के मुताबिक, जीआरपी एसआई जगविंदर और जीआरपी नरदेव सिंह ने बताया है कि रेलवे ट्रैक से एक शव मिला, जिसे पहचान के लिए जीआरपी चौकी में रखा गया था। आज उसकी पहचान रणजीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी सुनाम के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें- Rajinikanth: अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत, सुपरस्टार की सादगी पर फैंस फिदा
रिश्तेदार बने आत्महत्या की वजह
रणजीत सिंह की पत्नी ने बताया कि सिंगर का उनसे रिश्तेदारों से झगड़ा चल रहा था। दरअसल कुछ समय पहले रणजीत ने अपनी बेटी की शादी की थी, जिसके बाद रिश्तेदारों से उनका विवाद हो गया था। इसी को लेकर उनको प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस वजह से रणजीत ने आत्महत्या कर ली है। नरदेव सिंह ने कहा, इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।