एक लाश, तीन दोस्त और सस्पेंस का तूफान
ट्रेलर की शुरुआत दोस्तों की हंसी-मजाक से होती है, लेकिन जल्द ही माहौल गंभीर हो जाता है। सवाल उठता है- क्या ये दोस्त सच का साथ देंगे या रहस्य को दफन कर देंगे? ‘पुणे हाईवे’ की कहानी तीन बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका एक सामान्य सा वीकेंड ट्रिप तब भयावह हो जाता है, जब उन्हें एक लाश मिलती है।
यह घटना उनकी जिंदगी को उथल-पुथल कर देती है और उन्हें एक मर्डर मिस्ट्री के भंवर में खींच लेती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे यह तीनों दोस्त डर, अपराध करने के बोझ और नैतिकता पर जीत पानी की कोशिश करते हैं। उनकी दोस्ती उनके बीच उनकी वफादारी की परीक्षा लेती है।
फिल्म के कलाकार
फिल्म में अमित साध और जिम सरभ के साथ अणुवब पाल, मंजरी फडणीस, केतकी नारायण, सुदीप मोदक, अभिषेक कृष्णन, स्वप्निल अजगांवकर और शिशिर शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म एक थ्रिलर है। अमित साध ने फिल्म के बारे में कहा, 'यह मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जो ‘काय पो छे’ की याद दिलाती है।
पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इस फिल्म को दिखाया गया था, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और शो हाउसफुल रहा।