फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह के गानों को लेकर पुणे के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर चिंतित, पुलिस कमिश्नर को लिखा खत

Thu, 02 Apr 2026 10:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Controversial songs: गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह के एक विवादित गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया था। अब पुणे के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने सिंगर के अन्य गानों को लेकर चिंता जाहिर की है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर को एक जरूरी खत लिखा है। 

विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को पुणे जिले के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मंगेश जाधव ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को एक पत्र लिखकर रैपर, सिंगर हनी सिंह के गानों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर के गाने शराब, नशीले पदार्थों और गन कल्चर को बढ़ावा देते है। 

विज्ञापन


हनी सिंह के कई गानों पर जाहिर की चिंता 
चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मंगेश जाधव ने यह पत्र चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धारेनवार द्वारा महाराष्ट्र महिला और बाल विकास विभाग में की गई एक शिकायत के बाद लिखा है। मंगेश जाधव ने पत्र लिखा, ‘हनी सिंह के गाने जैसे 'वन बॉटल डाउन', 'चार बोतल वोडका', 'मनाली ट्रांस', 'दिस पार्टी गेटिंग हॉट', 'मखाना', 'गोलियां', 'मिलियनेयर' शराब, नशीले पदार्थों और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में नाबालिगों (18 वर्ष से कम उम्र) को भी जाने की अनुमति होती है। अगर वह ऐसे गाने गाते हैं, तो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।’
पत्र में आगे लिखा गया है कि हनी सिंह ने 28 मार्च को मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था। इस दौरान सिंगर ने ‘मिलियनेयर’, ‘देसी कलाकार’, ‘माफिया मुंडीर’ और ‘डोप शोप’ जैसे गाने गाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

ये खबर भी पढ़ें: हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया 

पुलिस को दी जरूरी सलाह 
पुणे के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने पुलिस कमिश्नर को अपने खत में एक जरूरी सलाह भी दी। वह लिखते हैं, ‘आपको यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि उनके कार्यक्रम (हनी सिंह के कॉन्सर्ट) की सामग्री उचित हो। साथ ही सामाजिक रूप से जिम्मेदार और बाल संरक्षण सिद्धांतों और कानूनी सुरक्षा उपायों के अनुरूप होनी चाहिए।’ 

हनी सिंह का एक विवादित गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा 
रैपर हनी सिंह और सिंगर बादशाह ‘माफिया मुंडीर’ नाम का एक ग्रुप बनाकर साल 2000 में गाने लिखा करते थे। साथ में कई गाने दोनों ने बनाए थे, जिन्हें पसंद भी किया गया था। इस दौरान एक ऐसा गाना हनी सिंह और बादशाह ने बनाया, जिसके बोल बहुत ही अश्लील, अभद्र थे। इस गाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब इस गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया है। यह आदेश गुरुवार को ही दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें