ये खबर भी पढ़ें: बदल गई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राजपाल यादव ने अपने पक्ष में क्या कहा?
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से मामला सुलझाने की कोशिश थी। शिकायतकर्ता भी 6 करोड़ की रकम को ही पूरे और अंतिम निपटारे के तौर पर स्वीकार करने के लिए राजी हो गया था। लेकिन राजपाल ने अपने पक्ष में अलग ही दलील सामने रखी। उनका कहना था कि पहले ही भारी आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभिनेता ने कोर्ट को बताया कि पहले ही पांच फ्लैट बेचने पड़े और वो एक बड़ी रकम चुका चुके हैं। राजपाल ने कहा, ‘मैं भावुक नहीं हो रहा हूं, आप चाहें तो मुझे पांच बार और जेल भेज दें।’
इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में राजपाल यादव
राजपाल यादव की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।