फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: मैंने प्यार किया में सलमान ने इस स्टार को किया था रिप्लेस, वर्षों बाद प्रोसेनजीत चटर्जी का खुलासा

Mon, 10 Apr 2023 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, प्रोसेनजीत  चटर्जी ने सलमान की फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान काफी दिनों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करते नजर आएंगे। फैंस को भी सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब हाल ही में, प्रोसेनजीत  चटर्जी ने सलमान की फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन

प्रोसेनजीत ने बताया सलमान नहीं थे पहली पसंद

हाल ही में, एक इंटरव्यू में बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रोसेनजीत ने सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म मैंने प्यार किया के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सबसे पहले उन्हें इस फिल्म के लिए कास्ट करने का फैसला किया था, लेकिन चूंकि उस समय वह एक बांग्ला फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए उस वक्त वह यह फिल्म नहीं कर पाए थे।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में दिखेगा सामंथा रुथ प्रभु के 'ऊ अंटावा' का रीप्राइज वर्जन? डीएसपी ने दिया ऐसा रिएक्शन
 

फराज खान को किया गया था अप्रोच

 प्रोसेनजीत ने आगे बताया कि उनके मना करने के बाद सूरज ने फराज खान को 50 से 55 लोगों में शॉर्टलिस्ट किया था। फिल्म मैंने प्यार किया के लिए फराज के कपड़े, संवाद और दृश्य सभी तैयार थे, लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू होने का समय आया तो कुछ दिन पहले अचानक वह बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद सूरज के सामने काफी मुश्किलें आ खड़ी हुई थी। ऐसे में सूरज के पास सलमान को लॉन्च करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। सलमान को फराज को इस फिल्म के लिए धन्यवाद करना चाहिए

The Kapil Sharma Show: कपिल ने घर के काम को लेकर सुरेश रैना से कही ऐसी बात, कॉमेडियन ने छू लिए क्रिकेटर के पैर

विज्ञापन

फराज खान की स्थिति हुई दयनीय

प्रोसेनजीत ने यह बताया कि इस फिल्म से हाथ धोने के बाद फराज को विक्रम भट्ट ने लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके एक्टिंग करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। फराज को सभी फिल्म उनके किरदार के विपरीत मिलती गई और धीरे -धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर होते चले गए। फराज ने लंबे समय तक संघर्ष किया था, लेकिन कुछ समय के बाद ही उनका करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था। परिस्थितियां इतनी विपरीत हो गई थी कि जब 50 साल की उम्र में उनका निधन हुआ तो उनके पास अस्पताल के बिल का भुगतान करने के पैसे नहीं थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें