फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरनेस क्रीम का प्रमोशन बेशर्मी की बात, नहीं करना चाहिए प्रचार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Mon, 11 Sep 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : ANI
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'बंदूकबाज' नवाजुद्ददीन सिद्दीकी ने ऐसे एक्टर्स को निशाने पर लिया है, जो फेयरनेस क्रीम जैसे उत्पादों का प्रचार करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि फेयरनेस क्रीम जैसे उत्पादों का प्रचार शर्म की बात है। बॉलीवुड के स्टार लोगों को इन सबके प्रचार से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


हट के थी बंदूकबाज, मसाला फिल्मों में ऐसा मजा कहां: 'बाबूमोशाय' नवाज

अपनी बात को सीधे तौर पर सामने रखने के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन ने कहा कि मैं ये बात पहले से कहता रहा हूं और आगे भी कहता रहूंगा। नवाजुद्ददीन ने कहा कि ऐसे एक्टर्स को खुद पे शर्म आनी चाहिए, जो गोरा बनाने का दावा करने वाली क्रीम का एंडोर्समेंट करते हैं।

नवाजुद्दीन ने इस दौरान अपनी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को अलग जॉनर की फिल्में भी पसंद आती हैं। मैं खुद मसाला फिल्मों से ज्यादा ऐसी फिल्मों में काम करते हुए सहज रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें