फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और अजय के बीच शुरु हुआ 'प्रोमो वार'

Tue, 25 Sep 2012 05:41 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच में खबर आयी थी कि शाहरुख चाहते हैं कि अजयइस बार दीवाली पर शाहरुख खान की यशराज बैनर वाली फिल्म 'जब तक है जान' और अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार' के बीच मुकाबला है। फिल्म की रिलीज टाल दे लेकिन अजय नहीं माने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' 13 नवंबर को रिलीज होगी यह पहले से तय था इसलिए अब वे किसी और की वजह से अपनी फिल्म की रिलीज पीछे नहीं कर सकते हैं। अजय के इस बयान ने शाहरुख और अजय के बीच मुकाबले को भी तय कर दिया।

अब दोनों अपनी-अपनी फिल्मों को प्रमोशन के जरिए सर्वश्रेष्ठ दिखाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में  अजय ने घोडों पर खड़े हुए अपना पोस्टर जारी किया तो सभी ओर वह चर्चा का विषय बन गया था, इस चर्चा को खत्म करने के लिए तुरंत शाहरुख खान और यशराज कंपनी ने फिल्म का नाम जारी कर दिया।  
विज्ञापन


उसके बाद अजय ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया तो शाहरुख ने फिल्म का प्रोमो। कुल मिलाकर ये दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खबर है कि शाहरुख जल्द ही एआर रहमान के कंपोज किए गए गीतों को लांच करने की योजना बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शाहरुख के लिए इस फिल्म की सफलता बेहद जरूरी है क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें