तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर जल्द 'बिग बॉस' से टीवी पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। ये कलर्स पर आने वाले 'बिग बॉस' का तेलुगू वर्जन होगा। साथ ही ये साउथ इंडिया का सबसे बड़ा टीवी शो होने वाला है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया था। अब इस शो का फर्स्ट प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है।
इसे काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए जूनियर एनटीआर को करीब पचास लाख रूपए की मोटी रक्म दी जा रही है। इस प्रोमो वीडियो से पहले शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जूनियर एनटीआर के टीवी डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
जूनियर एनटीर का लुक शो में काफी जबरदस्त होने वाला है। बता दें कि बिग बॉस के तेलुगू वर्जन से पहले इसके तमिल वर्जन भी आएगा जिसे कमल हासन होस्ट कर रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो को अभी तक साढ़े 3साख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यहां देखें प्रोमो वीडियो-