टॉलीवुड एक्टर रवि तेजा के भाई की मौत की जांच में पुलिस जुटी हुई है। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में इस बात का खुलासा हुआ है कि वह रविवार को दिन में 2.55 बजे शम्साबाद में नोवोटेल होटल में गए और होटल की पहली मंजिल पर 4.30 बजे तक दोस्तों के साथ पार्टी की। यह भी पता चला है कि वह किसी राजा के साथ होटल में गए थे, जिससे पुलिस अब पूछताछ की कोशिश कर रही है।
नोवोटेल होटल की सीसीटीवी फुटेज में यह खुलासा हुआ है कि भरत दोपहर 2.55 बजे होटल आए और होटल की फर्स्ट फ्लोर पर चले गए। यहां उनके एक दोस्त ने पार्टी रखी थी। शाम 4.30 बजे भरत होटल में उतरकर नीचे आए और स्विमिंग पूल चले गए जहां उन्होंने रात तक शराब पी।
इसके बाद रात 9 बजकर 25 मिनट पर वह होटल से आउटर रिंग रोड की तरफ चले गए। उन्होंने रात 9.35 बजे किशनगुड़ा गांव से आउटर रिंग रोड में प्रवेश किया वह गचिबोवली की तरफ जा रहे थे कि 9 बजकर 50 मिनट पर उनका एक्सीडेंट हो गया। बता दें रवि तेजा ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। इतना ही नही उनके अंतिम संस्कार में रवि नजर नहीं आए थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि भरत ने पार्टी में अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी इसके बाद उन्होंने स्वीमिंग पूल में भी शराब पी थी। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें पता चल जाएगा कि वह नशे में है या नहीं। पुलिस उस ट्रक ड्राइवर की भी तलाश कर रही है जो अभी तक फरार है।