फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद लेकर अमेरिकी पहुंचे बॉलीवुड सितारे, प्रियंका ने दिया झटका

Wed, 17 Aug 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों वरुण धवन और करन जौहर की अगुवाई में कुछ युवा बॉलीवुड सितारे अमेरिका में डांस शो करने के लिए ड्रीम टीम टूर पर गए हैं। यह सब जानते हैं कि अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा बना नाम बन चुकी हैं, तो खबर आई कि इस ड्रीम टीम ने उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश की। प्रियंका समय रहते यह समझ गईं और उन्होंने ऐम मौके पर टीम को झटका दे दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि प्रियंका ने आखिरी समय पर टीम के साथ न्यूयॉर्य में परफॉर्म करने का आइडिया ड्रॉप कर दिया। उन्होंने बयान जारी किया कि वह ड्रीम टीम कंसर्ट में परफॉर्म नहीं कर रही हैं। हालांकि उन्होंने आश्वासन  दिया कि समय मिला तो वह इस कंसर्ट में पहुंचेंगी।

प्रियंका के इस झटके के बाद आ रही खबरों के अनुसार असल में उन्होंने अपने बॉलीवुड साथियों की मदद के लिए केवल न्यूयॉर्क में एक परफॉरमेंस की हामी भरी थी। परंतु जब उन्हें पता चला कि आयोजक उनके नाम और तस्वीरों का पूरे ड्रीम टूर के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह नाराज हो गईं।
विज्ञापन


वैसे सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने केवल न्यूयॉर्क में परफॉर्म करने के लिए भी मोटी फीस ली थी। मगर पूरे टूर के लिए तस्वीरों के उपयोग को देख कर उनका इरादा बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें