फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड धवन: निर्देशक जिसने सबको हंसाने की ठान रखी है

Tue, 16 Aug 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे किसी व्यक्ति का सिनेमा को देखने का अपना एक स्वाद होता है, उसी तरह निर्देशक का भी फिल्म बनाने का अपना एक स्टाइल होता है। कोई निर्देशक सिर्फ एक ही तरह की फिल्म बना पाए, ऐसा तो नहीं है लेकिन हर फिल्मकार का अपना एक फेवरेट जॉन तो होता ही है। जैसे कोई फिल्मकार इतिहास दिखाता है, कोई एक्शन, तो कोई रोमांस, उसी तरह डेविड धवन सबको हंसाना चाहते हैं। अपनी कॉमेडी फिल्मों से 25 सालों से लोगों को हंसा रहे डेविड धवन आज 60 साल के हो गए।
विज्ञापन


16 अगस्त 1955 को जालंधर में  पैदा हुए डेविड ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा लेकिन वह एक्टिंग में अपना कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद वो निर्देशन में आ गए, निर्देशन में डेविड कामयाब रहे और धीरे-धीरे कॉमेडी फिल्मों के बादशाह बन गए। 

गोविंदा को कॉमेडी फिल्मों का स्टार बनाने में भी डेविड धवन का बड़ा हाथ है। डेविड और गोविंदा ने साथ में 17 हिट पिल्में की हैं। इन फिल्मों में शोला और शबनम, आंखें, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बनारसी बाबू, दीवाना मस्ताना, बड़े मियां छोटे मियां, एक और एक ग्यारह और पार्टनर जैसी फिल्में शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी ने जो फिल्में बनाई, उनमें ज्यादातर हिट रहीं।
विज्ञापन


डेविड धवन की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी करुणा धवन से हुई है। उनके दो बेटे रोहित धवन और वरुण धवन हैं। रोहित धवन हिंदी सिनेमा में फिल्म निर्देशक हैं जबकि वरुण धवन एक्टर हैं। वरुण बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 2014 में डेविड ने वरुण को लेकर 'मैं तेरा हीरो' बनाई, ये फिल्म हिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें