फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने लौटाया 18 लाख का चेक

Wed, 31 Oct 2012 03:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खूबसूरत प्रियंका एक खूबसूरत दिल की भी मालकिन है। इस बात का खुलासा निर्माता निर्देशक केसी बोकाडिया ने किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रियंका ने मुझे 18 लाख रुपये का चेक यह कहते हुए वापस कर दिया कि बोकाडिया साहब मैं आपसे पैसे नहीं ले सकती।
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं प्रियंका ने मेरी सालो से अटकी फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना' के पैचवर्क के लिए सात दिनों का अपने बिजी शेड्यूल में से समय भी दिया है। पिछले कुछ सालो से मैं फाइनेंसियल क्राइसिस से गुजर रहा हूँ, इसलिए प्रियंका ने अपनी फीस की यह रकम नहीं ली।

कहते हैं की इंडस्ट्री में लोगों के पास अब इमोशन नहीं बचा है लेकिन प्रियंका ने यह बात गलत साबित कर दी है। मुझे यकीन है की गोविंदा और प्रियंका स्टारर मेरी फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। यह फिल्म नवम्बर 22 को रिलीज़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें