फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी फिल्म को लेकर नर्वस विद्या

Wed, 31 Oct 2012 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि अपनी पहली हास्य फिल्म 'घनचक्कर' को लेकर नर्वस हैं।
विज्ञापन


राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस कॉमेडी फिल्म में 34 वर्षीय विद्या को इमरान हाशमी के साथ देखा जा सकता है। विद्या ने कहा कि यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है इसलिए नर्वस हूं। मुझे इस बात की फिक्र है कि अपने दर्शकों को हंसा पाऊंगी या नहीं। मैने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है।

विद्या ने कहा कि सबसे कठिन काम लोगों को हंसाना होता है। चूंकि मैने अभी तक किसी फिल्म में कॉमिक किरदार नहीं निभाया है इसलिए मुझे यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें