फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केस: प्रियंका चोपड़ा ने लेटर लिख कहा- 'आखिर सच जीत ही गया'

Sat, 06 May 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप में चारों दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने निर्भया के लिए एक भावुक लेटर लिखा है।
विज्ञापन


प्रियंका ने इस लेटर में लिखा, 'इस फैसले को आने में भले पांच साल का वक्त लगा हो लेकिन आखिर आज सत्य जीत ही गया। इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर फक्र महसूस हो रहा है। पिछले पांच सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी बस यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।'

प्रियंका ने आगे लिखा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए सभी को आवाज उठानी पड़ेगी। निर्भया को लोग हमेशा याद रखेंगे।
  #Nirbhaya pic.twitter.com/Wj9RcjXQ7r — PRIYANKA (@priyankachopra) May 5, 2017
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए अमेरिका में है। कुछ दिनों पहले वह अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'वेंटीलेटर' के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के सेलीब्रेशन के लिए भारत आई थीं। प्रिंयका जल्द ही अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें