फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में खुद को प्रियंका समझे जाने पर बोलीं दीपिका- 'ये बहुत अपमानजनक है'

Sat, 06 May 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में खूब नाम कमा रही हैं बावजूद इसके विदेशी मीडिया अक्सर दोनों में कंफ्यूज हो जाती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को अमेरिका में एयरपोर्ट पर प्रियंका कह कर बुलाया गया था। इस बात पर गुस्सा जताते हुए दीपिका ने कहा है कि ये टिप्पणी अपमानजनक है।
विज्ञापन


दीपिका ने एक इवेंट के दौरान कहा, 'ये नस्लवाद है। क्योंकि दो लोगों का रंग एक ही है, इसका मतलब ये नहीं कि दोनों एक ही व्यक्ति हैं। इसको खबर बनाने की बजाय उन्हें इसके बार में शिक्षित करना चाहिए।'

इस मामले पर प्रियंका ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि दीपिका का प्रियंका समझा जाना गलत है। 'मैं सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्राउन फेस हूं जिसे लोग जानते हैं लेकिन हर ब्राउन लड़की को एक समझ लेना गलत है। दीपिका भारत में काफी बड़ी स्टार हैं। उनके साथ ये बर्ताव गलत है।'
विज्ञापन


दीपिका हाल ही में हुए मेट गाला अटेंड कर के मुंबई लौटीं हैं। इसके बाद वह फ्रेंच रिवेरा में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। ये पहली बार है जब दीपिका मेकअप ब्रांड लॉरियाल की ब्रांड अंबेस्डर के रूप में कान्स का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका के कुछ दिन बीमार रहने के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन अब दीपिका एकदम ठीक हैं और दिन-रात इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें