फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार

Wed, 13 Dec 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक न्याय के लिए इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को ये पुरस्कार सामाजिक मुद्दों को दिए गए उनके समर्थन के कारण दिया गया। दरअसल हाल ही में वो सीरिया की यात्रा पर गई थीं जहां पर उन्होंने रिफ्यूजी बच्चों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। उन्हें कई परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः अब एकसाथ फिल्म में काम करेंगे तैमूर और अबराम, करीना कपूर ने किया खुलासा
विज्ञापन

मां मधु चोपड़ा ने ग्रहण किया पुरस्कार

35 वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि वो प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को स्वीकार करती हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनका एक ऐसा बच्चा है जो इतना दयालु है और उसके अंदर दया भरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के तौर पर प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित थी और बरेली में प्रेम निवास का सहयोग करती थीं।

आपको बता दें कि मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से इससे पहले किरण बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मुर्ती, मलाला युसूफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो इधी जैसी चर्चित हस्तियां सम्मानित हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें