फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सास डेनिस के जन्मदिन पर साझा की खूबसूरत तस्वीर, दिखी सहेली वाली बॉन्डिंग

Wed, 13 Jul 2022 10:46 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा ने सास डेनिस मिलर जोनस संग खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही भाई सिद्धार्थ को भी जन्मदिन विश किया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, डेनिस मिलर जोनस - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ ही उनके परिवार से भी काफी मजबूत बॉन्ड है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार संग कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज निक की मां यानी प्रियंका चोपड़ा की सासू मां का जन्मदिन है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी सास डेनिस मिलर जोनस संग खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में दोनों के बीच दोस्तों वाली बॉन्डिंग देखी जा सकती है। वहीं प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए एक खास नोट के जरिए जन्मदिन विश किया है।

विज्ञापन

भाई सिद्धार्थ और सास डेनिस मिलर के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सास डेनिस मिलर जोनस संग तस्वीर साथ करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मिली, लव यू सो मच, आपको हमारी जिंदगी में पाकर धन्य हैं।तस्वीर में दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकती है। वहीं भाई सिद्धार्थ की थ्रोबैक तस्वीर साथ करते हुए प्रियंका ने लिखा, “लव यू सिड! हमेशा तुम्हारे साथ! जन्मदिन मुबारक हो, लव यू।' बता दें कि सिद्धार्थ एक्ट्रेस के छोटे भाई हैं और एक शेफ हैं।

विज्ञापन

आलिया और कटरीना के साथ साझा करेंगी स्क्रीन स्पेस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपने कदम जमा चुकी हैं बात करें वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इस सीरीज में देसी गर्ल के अपोजिट अभिनेता रिचर्ड मैडेन हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के हाथ में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा भी है'। इस फिल्म में प्रियंका कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें