रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैंस रानी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं, उनके गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। इसके बावजूद भी रानी कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने आप को एक दम फिट बना लिया है। वह अक्सर जिम लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लगती हैं। हाल ही में, रानी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री काफी फिट लग रही हैं।