बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ ही उनके परिवार से भी काफी मजबूत बॉन्ड है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार संग कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज निक की मां यानी प्रियंका चोपड़ा की सासू मां का जन्मदिन है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी सास डेनिस मिलर जोनस संग खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में दोनों के बीच दोस्तों वाली बॉन्डिंग देखी जा सकती है। वहीं प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए एक खास नोट के जरिए जन्मदिन विश किया है।