फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक-दूजे के करीब आएंगे शाहिद-प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अभिषेक चौबे अब अपनी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए जिन दो स्टारों के नाम तय किये हैं, वह बेहद मनोरंजक हैं।
विज्ञापन


अगर हालिया खबरों पर यकीन किया जाए तो अभिषेक अपनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने का मन बना रहें हैं।

शाहिद को कर लिया है साइन

​एक सूत्र के अनुसार, "अभिषेक हाल ही में अपने गुरु विशाल भारद्वाज से अलग हो गए हैं, और अब इसके बाद वह अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रहें हैं। वह इस फिल्म के लिए शाहिद को पहले ही साइन कर चुके हैं, और अगर सब कुछ योजना के तहत ही चलता रहा तो वह जल्द ही प्रियंका को भी सामने ले आएँगे। सूत्र ने आगे कहा, "इस फिल्म का शीर्षक 'उड़ता पंजाब' सोचा गया है।
विज्ञापन

प्रियंका का नाम लगभग तय

"फैंटम निर्माण गृह में बनने वाली यह फिल्म पंजाब पर आधारित होगी। और इसीलिए अभिषेक ज्यादातर पंजाब के चक्कर लगाते रहें हैं। फ़िलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, जैसे ही सब कुछ तय हो जाता है फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी।

​इसी सूत्र का कहना है, "प्रियंका इस से पहले 'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' जैसी ​फिल्मों में काम कर चुके हैं। और ये उनकी तीसरी फिल्म होगी जिसमें दोनों साथ नजर आएँगे।​"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें