फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शुक्रवार 3 बड़ी अजीब सी फिल्में रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हो रही तीन फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म फगली है। फगली की खासियत उसकी स्टारकास्ट है। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह इस फिल्म का मुख्य आकर्षण हैं। यह विजेंद्र की पहली फिल्म होगी। कबीर सदानंद निर्देशित इस फिल्म में जिमी शेरगिल की खास भूमिका है। फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान एक गाने पर डांस करते दिखेंगे।
विज्ञापन

Trending Videos

एक हॉरर फिल्म

हॉरर फिल्म मछली जल की रानी है भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में तनु वेड्स मनु और रांझना फेम स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका है। फिल्म को देबालॉय डे ने निर्देशित किया है। यह फिल्म एक अलग तरह की हॉरर फिल्म है।
विज्ञापन

दीपक डोबरियाल की फिल्म चल भाग

रिलीज हो रही तीसरी फिल्म चल भाग है। तरूण बजाज निर्देशित यह फिल्‍म एक सिचुवेशनल कॉमेडी है। फिल्‍म में दीपक डोबरियाल की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वरूण मेहता और यशपाल शर्मा भी फिल्‍म में नजर आएंगे। दीपक लंबे समय के बाद फिल्मों में दिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें