फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रियंका बनेंगी 'बबली बदमाश'

Wed, 20 Feb 2013 10:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बंटी और बबली' में रानी मुखर्जी ने बबली की भूमिका निभाई थी। अब बबली बदमाश की भूमिका प्रियंका चोपड़ा निभाने जा रही है। दरअसल वह किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक गाने में बबली बदमाश बनेंगी। गाने के बोल काफी मजेदार हैं।
विज्ञापन


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संजय गुप्ता की नई फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के एक गाने पर प्रस्तुती देंगी। संजय गुप्ता ने ट्वीटर पर लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा हमारे जबरदस्त हिट गाने 'बबली बदमाश है' पर परफार्म करेंगी। यह गाना अनु मलिक ने बनाया है।

यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है और इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रानावत, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी और तुषार कपूर हैं। यह फिल्म वास्तविक गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ पर आधारित है, जिसमें माफिया डॉन मान्या सुर्वे मारा गया था। ये मुठभेड़ मुम्बई में 1 नवंबर 1982 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें