फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 2' बनीं साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म

Tue, 19 Feb 2013 04:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने खास अंदाज में थ्रिलर फिल्में बनाने में अब लगभग एक्सपर्ट हो चुके अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस 2', 2013 में 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गयी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 107 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। दिलचस्प यह है कि इस साल कमाई के मामले में 'स्पेशल 26' उसके ठीक पीछे है। यह फिल्म 40 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन




इस साल अब तक 'मटरू की बिजली का मनडोला', 'विश्वरूपम', 'इंकार' और 'स्पेशल 26' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अच्छी स्टारकास्ट और चर्चा के बाद भी इनमें से कोई भी फिल्म 100 करोड़ के आसपास नहीं पहुंच सकी है। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल की एकमात्र फिल्म 'रेस 2' है। अब्बास मस्तान की इस थ्रिलर सस्पेंस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी भी खूब पसंद किया गया है।

जॉन अब्राहम, सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह 76 करोड़ रूपए कमाए थे। इसमे से सबसे ज्यादा कलेक्शन 26 जनवरी को 20 करोड़ रूपए का था। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरा तो जरूर पर यह फिल्म दर्शक बटोरती रही। दूसरे सप्ताह इस फिल्म ने 23 करोड़ से अधिक की कमाई की।
विज्ञापन


फिल्म ने तीसरे और चौथे सप्ताह को मिलाकर लगभग दस करोड़ रूपए कमाए। इस तरह का फिल्म का कलेक्शन 107 करोड़ से ऊपर जा चुका है। मजे की बात यह है कि इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन 'रेस 2' अभी भी मल्टीप्लेक्सों में जमी हुई है। फिल्म के शो भले ही कम हो गए हैं पर इसे देखने वाले दर्शक अब भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें