फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखी प्रियंका अब मां को कर रही हैं खुश

Sat, 22 Jun 2013 01:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की मैच्योरिटी का कोई जवाब नहीं। वे जिंदगी का साथ निभाने में यकीन रखती हैं। भले ही वे अपने पिता के निधन के शोक से अभी तक उबरी नहीं हैं, परंतु उन्होंने अपनी मां के दुख को कम करने के लिए एक नई पहल कर डाली।
विज्ञापन


पिछले दिनों उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मम्मी के कुछ खास मित्रों को आमंत्रित किया। हालांकि गमजदा मां जन्मदिन मनाने से बचती रहीं, लेकिन बेटी के अनुरोध के सामने उनकी एक नहीं चली।

दरअसल पीसी ने उन्हें समझाया कि जो चला गया, उसकी खूबसूरत यादों को सहेजना चाहिए और अपना जीवन उल्लास के साथ जीना चाहिए। वैसे यह जन्मदिन एकदम सादा था, लेकिन इस बहाने घर में बहुत सारे लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रियंका अपनी मां के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाह रही हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। यूं खुद प्रियंका उस शाम धैर्य नहीं रख पाईं और पिता की याद में फूट फूट कर रो पड़ी।

तब मां और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। हालांकि थोड़ी ही देर में प्रियंका सहज हो गई थीं। गौरतलब है कि प्रियंका ने खुद भी अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। बकौल पीसी, शोक से उबरने का एक ही रास्ता होता है कि काम में व्यस्त हो जाओ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें