फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में खरीदना चाहती हैं मकान

Mon, 30 May 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिशों में लगीं प्रियंका चोपड़ा हालिया सफलता के बाद वहां अपने लिए मकान की तलाश में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी और मेनहट्टन के रियलिटी ब्रोकरों से बातचीत की है। इससे पहले प्रियंका मॉन्ट्रियल, कनाडा में एक किराये के मकान में रहते हुए अमेरिका में काम कर रही थीं। अब वो और किराए के घर में नहीं रहना चाहतीं।
विज्ञापन


अमेरिकी टीवी पर क्वांटिको की सफलता के बाद उन्हें फिल्म, बेवॉच मिली है। जिसकी शूटिंग मियामी में चल रही है। इस बीच उन्होंने प्रॉपर्टी एजेंटों से बात शुरू कर दी है। जल्द ही क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होगी और उसमें भी प्रियंका लीड रोल में होंगी। सीरियल न्यूयॉर्क में शूट होना है, अतः प्रियंका न्यूयॉर्क या मैनहट्टन में मकान खरीदना चाहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें