बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। अमेरिकी कलाकार को उनकी तारीफें कर ही रहे हैं अब बराक ओबामा भी उनके प्रशंसकों में शामिल हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट हाउस में शनिवार शाम बराक ओबामा ओर मिशेल के साथ किया। डिनर में प्रियंका काले रंग की गाउन में नजर आईं। प्रियंका ने बराक और मिशेल के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, उन्होंने ट्विटर पर भी इसको यादगार मुलाकात कहा।
वाशिंगटन में हुए इस आयोजन में पत्रकार, फिल्मी जगत के लोग ओर राजनीति के बड़े चैहरे शामिल थे। इस साल (2016) के व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर की मेजबानी लैरी विल्मोर ने की। यह राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल का अंतिम व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर है। प्रियंका का इस डिनर को लेकर किया गया ट्वीट
Lovely to meet the very funny and charming @barackobama and the beautiful @flotus . Thank you… https://t.co/64hQ2Q5OfM
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 1, 2016