फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की मां को जब घुसने नहीं दिया

Wed, 07 Jan 2015 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टॉर प्रियंका चोपड़ा की मां के साथ अजीब वाकया तब हो गया जब वे प्रियंका से मिलने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर पहुंच गईं। उन्हें फिल्म के डाइरेक्टर संजय लीला भंसाली के आदेश पर सेट पर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


भंसाली बेहद सख्त निर्देशक माने जाते हैं और वे अपनी फिल्म की सेक्रसी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं शुटिंग के दौरान वे बेहद सख्त होते हैं। वे किसी की भी गलती बर्दाश्त नहीं करते। साथ ही भंसाली अपनी फिल्म की कहानी, सेट और कलाकार के लुक्स को बेहद छिपाकर रखते हैं।

इसी कारण सेट पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है और न ही फिल्म के बारे में कोई बात करने की। भंसाली किसी भी बाहरी व्यक्ति को सेट पर आने की इजाजत नही देते हैं चाहे वह कलाकार का रिश्तेदार या खास दोस्त ही क्यों न हो।
विज्ञापन


ऐसे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी से मिलने सेट पर आ पहुंची, लेकिन उन्हें सेट के अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्हें बाहर ही प्रियंका की वैनिटी वैन में इंतजार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें