फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने बढ़ाई अपने घर की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सालों से अपने प्रशंसकों से मिलते आ रहे हैं। इसके लिए हर रविवार की सुबह अपने बंगले के लॉन में अपने फैंस से मिलते हैं। सालों से बिग बी का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पर उन्होंने अचानक अपने बंगले की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लाग पर साझा की है।
विज्ञापन


यह निर्णय उन्होंने शरारती तत्वों से बचने के लिए की है। बिग बी का कहना है कि 'शरारती तत्व' उनके बंगले अंदर न आने पाएं, इसलिए अब उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है।

अमिताभ ने अपने ऑफिसियल ब्लॉग पर लिखा है कि, 'सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। शरारती तत्व बंगले के अंदर घुस आते हैं, जिससे अंदर आने वाले बाकी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा उनकी निजी चीजें भी गुम हो जाती हैं। इसलिए सभी प्रियजन, जरा सतर्क रहें।'
विज्ञापन


बिग बी ने यह भी बताया कि प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंसे बच्चे और महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा के लिए उनके बंगले जलसा के परिसर में आने को मजबूर हो जाते हैं। अमिताभ इन सब बातों से परेशान हैं, लिहाजा उन्होंने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस साल अमिताभ की तीन फिल्में 'पीकू', 'वजीर' और 'शमिताभ' रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें