फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

Tue, 08 Nov 2022 02:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा का स्वागत ठीक तरह से नहीं हो पाया। शहर के कुछ लोग दीवारों पर पोस्टर लगाकर अभिनेत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। तीन साल बाद भारत आईं प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। कहा जा रहा था कि वह प्रमोशन के बाद सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह, इन दिनों लखनऊ में हैं। नवाबों के शहर में प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पैन इंडिया स्टार बनेंगे रणवीर सिंह? 'अन्नियां' नहीं अब एस. शंकर की इस फिल्म में आएंगे नजर

विरोध में क्या बोला लखनऊ
लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगे हुए हैं। हर में पोस्टर पर रेड कलर से क्रॉस बनाया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर्स पर लिखा गया है- "तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है"। अब सवाल यह उठता है कि लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा है? कौन कर रहा है? अभी तक इस सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिना शादी के मां बनने पर छलका नीना का दर्द, बोलीं- सोचा नहीं था ऐसे इंसान से प्यार होगा

लखनऊ में कब तक रहेंगी प्रियंका?
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में प्रमोशन करने के बाद यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। यहां वह दो दिन तक रहेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका इस दौरान लोक बंधु अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा न्यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें