फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSMB 29: राजामौली की फिल्म की शूटिंग के लिए ओडिशा पहुंचीं प्रियंका, एयरलाइन क्रू के साथ पोज देती आईं नजर

Mon, 10 Mar 2025 04:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSMB 29: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ओडिशा पहुंचीं। ओडिशा हवाई अड्डे पर वह एयरलाइन क्रू के साथ पोज देती नजर आईं। 
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में पुष्टि की थी कि प्रियंका मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29' का हिस्सा हैं। इस खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। इस बीच हाल ही में प्रियंका को ओडिशा हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां वह फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। 

विज्ञापन

Randeep Hooda: फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक जारी, सनी देओल से भिड़ेगा ‘रणतुंगा’

ओडिशा में चल रही शूटिंग
यह फिल्म उनके लिए खास है, क्योंकि इसमें उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 'बाहुबली' फेम राजामौली की यह फिल्म अपने शानदार स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट की वजह से पहले ही चर्चा में है। फिल्म का दूसरा शेड्यूल अभी ओडिशा में चल रहा है, जहां पूरी टीम शूटिंग में जोर शोर से जुटी हुई है।
Deepika Padukone: बेटी दुआ को लेकर दीपिका को सताती है क्या चिंता? एक्ट्रेस ने गूगल पर आखिरी बार ये किया सर्च

ब्रेक से लौटीं प्रियंका
थोड़े समय का ब्रेक लेने के बाद प्रियंका अब इस टीम के साथ फिर से जुड़ गई हैं और शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी मौजूदगी ने इस बड़े प्रोजेक्ट को और रोमांचक बना दिया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई तस्वीर में प्रियंका ओडिशा हवाई अड्डे पर एयरलाइन क्रू के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ग्रे डेनिम जींस, ब्लैक टैंक टॉप और लेदर जैकेट में स्टाइलिश लग रही हैं। ब्लैक कैप और बूट्स ने उनके लुक को और शानदार बना दिया।

भाई की शादी के लिए लिया था ब्रेक
इससे पहले प्रियंका हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए वह मुंबई आई थीं। शादी के जश्न में शामिल होने के बाद अब वह फिर से काम पर लौट आई हैं।
विज्ञापन

जनवरी में शुरू हुई थी फिल्म
'एसएसएमबी 29' का काम जनवरी 2025 में हैदराबाद में पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ था। खास बात यह है कि महेश बाबू का लुक अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। यह फिल्म एक रोमांच से भरी थ्रिलर होगी, जिसे 'इंडियाना जोन्स' जैसा बताया जा रहा है। फिल्म की पूरी कास्ट और नाम अभी सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 1000 करोड़ रुपये के करीब है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें