आईफा अवॉर्ड्स रविवार 09 मार्च को पिंक सिटी जयपुर में संपन्न हुए। ग्रीन कार्पेट पर फिल्मी सितारों ने जलवा बिखेरा। तमाम सितारों ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया। इसके बाद अवॉर्ड बांटे गए। इस बार आईफा अवॉर्ड्स में फिल्म 'लापता लेडीज' छाई रही। इसके अलावा और किस-किस की झोली में अवॉर्ड्स गिरे? जानते हैं...
रवि किशन को सपोर्टिंग रोल के लिए मिला अवॉर्ड
अभिनेता रवि किशन को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) के लिए अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में रवि किशन ने पुलिस अधिकारी श्याम मनोहर की भूमिका निभाई।
श्रेया घोषाल, जुबिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल ने झटके अवॉर्ड
इस बार आईफा में 'आर्टिकल 370' के 'दुआ' सॉन्ग के लिए जुबिन नौटियाल को प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा श्रेया घोषाल को 'मेरे ढोलना' के लिए अवॉर्ड मिला है।
लक्ष्य, कुणाल खेमू, प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्य, प्रतिभा और कुणाल को भी अवॉर्ड
फिल्म 'किल' के लिए लक्ष्य ललवानी को बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला है। वहीं प्रतिभा रांटा को बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कुणाल खेमू को फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
राकेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश रोशन को किया गया सम्मानित
आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में राकेश रोशन की सिनेमा को दी गई विरासत का सम्मान किया गया। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राकेश रोशन को रेखा ने अवॉर्ड दिया।
राघव जुयाल को 'किल' के लिए नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला। जानकी बोदीवाला को 'शैतान' में सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
लापता लेडीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के भावुक हुईं नितांशी गोयल
- फोटो : IIFA
'लापता लेडीज' के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला और इसी फिल्म के लिए संपत राय को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, जिसके बाद वह भावुक हो गईं। वहीं, प्रशांत पांडे को इसी फिल्म के लिए 'सजनी' गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स के लिए अवॉर्ड मिला। जबीन मर्चेंट को लापता लेडीज के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। लापता लेडीज के लिए ही बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए स्नेहा देसाई को अवॉर्ड मिला। किरण राव ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा, ‘लापता लेडीज' जैसी फिल्म के लिए पुरस्कार जीतना सौभाग्य की बात है। यह एक शानदार रात थी। इस तरह की फिल्म बनाना भी सौभाग्य है। लोगों के प्यार की तुलना में कुछ भी नहीं है जो कहते हैं कि हमने आपकी फिल्म सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखी है। यही वह चीज है जिसके लिए एक फिल्म निर्माता जीता है। इसलिए हमारी फिल्में देखने के लिए धन्यवाद।"
कार्तिक आर्यन
- फोटो : IIFA
कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को ‘भूल भुलैया 3’ के लिए मुख्य भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) का पुरस्कार जीता। अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार से यह फ्रैंचाइजी उन्हें मिली थी तो लोगों ने उन पर संदेह किया था। अभिनेता ने कहा, “भूल भुलैया कठिनाइयों से भरा सफर रहा है। शुरुआत से ही, जब मुझे 'भूल भुलैया 2' के लिए चुना गया तो कई सवाल उठाए गए थे कि क्या मैं फिल्म को आगे बढ़ा पाऊंगा?" मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस यात्रा के दौरान हमारा साथ दिया।"
बेस्ट स्टोरी (एडाप्टेड) का अवॉर्ड ‘मेरी क्रिसमस’ को मिला
बेस्ट स्टोरी (एडाप्टेड) का अवॉर्ड ‘मेरी क्रिसमस’ की टीम को दिया गया, जिसमें श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा सुरती और अनुकृति पांडे शामिल थे।
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का पुरस्कार 'लापता लेडीज' के बिप्लब गोस्वामी को मिला।
शाहरुख खान पुरस्कार देते हुए
- फोटो : IIFA
टेक्निकल अवॉर्ड्स
बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार
सुभाष साहू को ‘किल’ के लिए
बेस्ट साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार
सुभाष साहू को ‘किल’ के लिए
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का पुरस्कार
स्नेहा देसाई को ‘लापता लेडीज’ के लिए
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार
रफी मोहम्मद को ‘किल’ के लिए
बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार
बोस्को और सीजर को
शाहरुख खान
- फोटो : IFFA
‘आईफा 2025’ में क्या हुआ खास
- ‘आईफा 2025’ की शुरुआत करण जौहर ने और कहा ये शो नहीं ये मेरा घर है…।
- शो के दौरान करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र पढ़ा।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान पर्यटन पर बात की और जयपुर राजस्थान में ‘आईफा 2025’ के आयोजन के लिए सराहना की।
- करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर को सिनेमा में उनके 100 साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि दी।
- ‘आईफा 2025’ के समापन से पहले शाहरुख खान ने अपने ब्लॉकबस्टर गानों पर परफॉर्म किया। उनकी एंट्री से पहले जयपुर के आसमान में कई ड्रोन ने शाहरुख खान के नाम, उनके सिग्नेचर पोज और राजा के मुकुट की आकृतियां बनाईं।