24 नवंबर को होगी एमी अवॉर्ड्स विनर्स की अनाउंसमेंट
कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन की जानकारी को फैंस के साथ साझा की थी। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘यह सब आपकी वजह से है, इम्तियाज सर।’ इस पोस्ट को दिलजीत ने डायरेक्टर इम्तियाज अली को भी टैग किया था। बताते चलें कि ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक और नॉमिनेशन मिला है। इसे टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म अकेली इंडियन एंट्री है। विनर्स की अनाउंसमेंट 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में की जाएगी।
दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म
दिलजीत के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल एक बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसमें वह एक एयरफोर्स ऑफिसर का रोल करेंगे। फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध पर आधारित है।