फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz-Ssura: अरबाज-शूरा के बेबी शावर में नए लुक में पहुंचे सलमान, खान परिवार में खुशियों ने दी दस्तक

Mon, 29 Sep 2025 06:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ssura Khan Baby Shower: अरबाज खान और शूरा खान के बेबी शावर में कई सितारे पहुंचे। भाई सलमान खान के अलावा इंडस्ट्री से कई दोस्त और करीबी भी खान परिवार के इस खुशी के पल का हिस्सा बने।
विज्ञापन
अरबाज-शूरा और सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री में जब भी परिवार और खुशियों की बात होती है, तो सितारों की निजी जिंदगी पर फैन्स की नजरें टिकी रहती हैं। इस वक्त बॉलीवुड एक्टर और निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। जल्द ही कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद नई खुशियों की तैयारी
हाल ही में मुंबई में आयोजित बेबी शावर सेरेमनी में दोनों को स्पॉट किया गया। खास बात ये रही कि अरबाज और शूरा ने ट्विनिंग आउटफिट पहनकर एंट्री ली। अरबाज जहां सफेद ट्राउजर और पीली शर्ट में दिखे, वहीं शूरा ने फ्लोई पीले गाउन से सबका ध्यान खींच लिया। उनकी स्माइल और चेहरे का ग्लो साफ इशारा कर रहा था कि मां बनने का एहसास कितना खास होता है।
 


नए लुक में दिखे सलमान खान 
इस दौरान सलमान खान का भी स्वैग देखते ही बन रहा था। इस दौरान सलमान का नया लुक भी देखने को मिला। सलमान ने पैपराजी के कैमरों को देखते हुए हाथ हिलाते हुए सभी को ग्रीट किया। आंखों पर काला चश्मा और गले में चेन पहने दबंग खान काफी डेशिंग लुक में नजर आए।
विज्ञापन


 

 
खान परिवार के बाकी सदस्य भी नजर आए
इस फैमिली फंक्शन में सलमान की मांं सलमा खान का हाथ पकड़कर बेटे सोहेल खान नजर आए। खान परिवार के बाकी सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। खान परिवार में लंबे समय के बाद कोई नन्हा मेहमान आ रहा है, ऐसे में हर किसी के चेहरे पर रौनक साफ-साफ नजर आ रही है। 
 

 

हेलेन के भी चेहरे पर स्माइल
इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री हेलेन भी पहुंचीं। हेलेन ने मीडिया को पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ वेव करते हुए सभी को ग्रीट भी किया। अपने स्वभाव के ही मुताबिक हेलन यहां काफी खुश नजर आईं।
 


रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी आईं नजर
खान परिवार का कोई फैमिली फंक्शन हो और रोमानियाई मॉडल और सिंगर यूलिया ना पहुंचे, ऐसा हो ही नहीं सकता। खान परिवार के जश्न में शामिल होने के लिए सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंचीं। 

यह खबर भी पढें: Video Viral: दुर्गा पंडाल में 'ब्रम्हास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ नजर आए रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
 


अरबाज और शूरा की शादी
अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इस कपल की जिंदगी में एक और खुशखबरी जुड़ने वाली है। दोनों जल्द ही पैरेंटहुड के सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें