फरहान अख्तर लंबे समय बाद जल्द ही एक बार फिर निर्देशक के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम जी ले जरा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का एलान काफी समय पहले कर दिया गया था, लेकिन अब इस एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, फिल्म पर काम शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
यह भी पढ़ें- Bollywood Movies: बेहद कम समय में इन फिल्मों को किया गया शूट, अक्षय से लेकर कंगना तक की मूवीज लिस्ट में शामिल
फिल्म पर काम हुआ शुरू
फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेगिस्तान में खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सोने (गोल्ड) की तलाश में।'' बता दें कि इस फिल्म के लिए फरहान इन दिनों लोकेशन की तलाश में राजस्थान में हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। आलिया भट्ट ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, ''इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'' वहीं फरहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पार्टनर रितेश सिधावी ने लिखा, ''वह डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट आए हैं।
यह भी पढ़ें- TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा
12 साल बाद करेंगे निर्देशन
फिल्म की बात करें तो इसे फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, इसका निर्माण एक्सेल इंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले होने वाला है। गौरतलब है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत अब तक कई सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं। फरहान ने आखिरी बार शाहरुख को साल 2011 में डॉन 2 में निर्देशित किया था। अब वह इस फिल्म के जरिए 12 साल बाद दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं।