फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa: क्या आपने देखा 'भोला' का सबसे खतरनाक बाइक-ट्रक चेज सीन? फिल्माने में लगे इतने दिन

Thu, 23 Mar 2023 04:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोला का एक सीन दिखाया है, जिसमें उनकी टीम के और लोग भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। भोला में अजय देवगन के साथ तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, अमाला पॉल आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में भोला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच अजय देवगन ने फिल्म से 6 मिनट का धांसू एक्शन सीन शेयर किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोला का एक सीन दिखाया है, जिसमें उनकी टीम के और लोग भी नजर आ रहे हैं। फिल्म से 6 मिनट का धांसू एक्शन सीन में अजय बाइक और ट्रक के जबरदस्त एक्शन सीन के साथ अपनी टीम के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो हाई एक्शन सीन दिखाए गए हैं, वो आज से पहले उन्होंने किसी दूसरी फिल्म में नहीं किए हैं। बता दें कि 'भोला' 3डी में रिलीज की जा रही है।



इसे भी पढ़ें- Love Story: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप, आसान न था विरुष्का का शादी तक का सफर, जानें फिर कैसे रब ने बना दी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को समर्पित हैं एक्शन सीन
इस वीडियो की शुरुआत टेक्स्ट के साथ होती है, जिसमें लिखा है, 'इस फिल्म के एक्शन सीन मेरे पिता श्री वीरू देवगन को समर्पित हैं, वो शख्स जिन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया है।' वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मात्र छह मिनट के इस एक्शन सीन के लिए 11 दिनों तक भोला की शूटिंग चली है। इसे बनाने में तीन महीने का समय लग गया था। पूरे वीडियो में अजय देवगन खुद सारे सीन पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें