फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़

Tue, 08 Apr 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह प्रियंका चोपड़ा के लिए बिल्कुल असहज स्थिति थी। वह अपने फैंस से बुरी तरह से घिर गईं।
विज्ञापन


इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फ़िल्म 'मैरी कॉम' की शूटिंग मनाली में कर रही है। लेकिन वहाँ उन्हें उस समय मुश्किलों का सामना करना पड गया जब वहाँ, स्थानीय लोगो को इस शूट की खबर हो गई, और वे हजारों की संख्या में वहाँ उपस्थित हो गये। इसके बाद तो शूट को बीच में ही रोकना पड़ा।

यूनिट के एक सदस्य का कहना है, "हमने हाल ही में मनाली में दार्जीलिंग का सेट बनाया था और पिछले कुछ दिनों में बेहद आराम से शूटिंग की। इन दिनों फ़िल्म के अंतिम दृश्य फिल्माने जा रहे है और जिनमें से एक शूट को हमें बाजार में फिल्माना था। हालाँकि वह ज्यादा भीड़भाड़ वाला स्थान नही था। इसीलिए हमे लगा कि हमे शूट करने में मुश्किल नहीं होगी। लेकिन साथ ही इसके लिए हमे कुछ सुरक्षा का भी इंतजाम करना था।"
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही शूट की जानकारी वहाँ के स्थानीय लोगो को हुई वे सभी उस जगह पर पहुंच गये। सूत्र आगे कहता है कि जल्द ही लेकिन जल्दी ही इस परिस्थिति को नियंत्र में कर लिया गया। वहाँ उस समय 10, 000 से भी ज्यादा लोग इकट्ठे हो गये थे, और वे सुरक्षा के नियंत्रण में भी नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन


वहीं जब प्रियंका अपनी वैन से बाहर आई तो कुछ फैंस ने तो उन्हें अप्रोच करने भी कोशिश की। अंतिम तौर पर हमें इस जगह पर शूट बंद ही करना पड़ा। इसे बाद लगभग चार घंटे के बाद यह क्षेत्र खाली हुआ। इसी के चलते शूट का आधा दिन तो ख़राब ही हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें