फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपनी कार रॉल्स रॉयस संग खेली होली, गाड़ी को लगाया रंग

Tue, 14 Mar 2023 10:26 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपडा के पति निक जोनस का होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि अपनी सफेद कार रॉल्स रॉयस के साथ होली खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
Nick Jonas - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते दिनों कपल ने अपने घर लॉस एंजेलिस में दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर होली खेली थी। होली के मौके पर कपल सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए थे। उस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की और एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं, अब निक जोनस का होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि अपनी सफेद कार रॉल्स रॉयस के साथ होली खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra- Nick Jonas - फोटो : सोशल मीडिया
रॉल्स रॉयल पर चढ़ाया निक ने रंग
दरअसल, निक जोनस का यह वीडियो फैन पेज से साझा किया गया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिंगर-एक्टर निक जोनस अपनी बेहतरीन कार रॉल्स रॉयस के साथ होली खेल रहे हैं। निक अपने कपड़ों पर लगे रंग को, कार में लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में निक चारों तरफ कार के ऊपर घूम घूम कर रंग लगा रहे हैं। कार को रंग लगाने के बाद निक खुशी से ताली बजाते हैं और बाद में कैमरे के सामने बैठ कर पोज देते हैं।
 

Bhojpuri Song: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

Priyanka Chopra-Nick Jonas - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने दी थी प्री ऑस्कर पार्टी
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में पैरामाउंट पिक्चर्स स्टूडियो में दूसरे एनुअल साउथ एशियन एक्सीलेंस प्री ऑस्कर पार्टी दी थी। यह पार्टी खास तौर पर उन कलाकारों के लिए थी, जिनका नॉमिनेशन इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में हुआ है। पार्टी के दौरान निक जोनस, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, जूनियर एनटीआर समेत कई लोग वहां पर मौजूद थे। 

Sidharth Malhotra: पैपराजी ने नाटू नाटू की ऑस्कर जीत पर सिड से पूछा सवाल, एक्टर ने झुंझलाकर दिया यह जवाब

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें