प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस बन गईं हैं। फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी लिस्ट में प्रियंका को 8वें पायदान पर रखा है। इस लिस्ट में कोलंबियन अमेरिकन एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा टॉप पर हैं। वो लगातार पांच सालों से इस लिस्ट में टॉप पर रहीं हैं।
प्रिंयका ने एक्शन थ्रिलर सीरीज क्वांटिको के लिए 11 मिलियन डॉलर लिए थे। इस लिस्ट में भारतीय मूल की एक और लड़की मिंडी कालिंग का भी नाम है। मिंडी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पांच साल से इस लिस्ट में टॉप पर बनीं वेरागारा के बाद केली कुकू का नंबर आता है।