फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka chopra : प्रियंका ने अपने मन की तकलीफ की जाहिर, बोलीं- ‘सिटाडेल’ में पहली बार लीड के बराबर मिली फीस

Sat, 11 Mar 2023 03:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं एक्ट्रेस ने कहा 22 साल के करियर में उन्हें पहली बार इस सीरीज में पुरुष को-स्टार के समान पे किया गया है।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के निर्देशन से दुनिया भर में नाम कमाने वाले रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शीर्ष भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रियंका वेब सीरीज में जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी।

विज्ञापन

अपनी इस वेब सीरीज को लेकर प्रियंका काफी उत्सुक हैं। इस बीच प्रियंका ने कहा कि उनके 22 साल के करियर में पहली बार उन्हें लीड एक्टर के बराबर फीस मिली है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है मैं ऐसा बोलने के बाद मुश्किल में पड़ जाऊं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मेरी कही हुई बात को कौन देख रहा है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 22 सालों से काम कर रही हूं। इस दौरान मैंने करीब 70 से ज्यादा फीचर और दो टीवी शो किए। लेकिन सिटाडेल में पहली बार ऐसा हुआ कि मुझे वेतन में समानता मिली। ऐसा मेरे करियर में पहली बार हुआ है। मैं भी बराबर काम करती थी, लेकिन हमेशा ऐसा हुआ कि मुझे कम वेतन दिया गया। अमेजन स्टूडियो ने कहा कि आप यह सब डिजर्व करती हैं। आप दोनों को-लीड्स है, अगर ऐसे में आपको कम फीस दी जाए तो यह अनफेयर हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वेब सीरीज सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी नजर आने वाले हैं। इसके ट्रेलर ने अपने एक्शन और ब्रेथ टेकिंग सीक्वेंस से लोगों को हैरान कर दिया है। 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर ये वेब सीरीज उपलब्ध होगी। भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ये रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: इन सितारों ने अपने पार्टनर के साथ प्यार में की बेवफाई, फैंस ने दिया 'धोखेबाज' का टैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें