फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बॉडी शेमिंग वाले बयान पर खुलकर बोले एक्स स्टाइलिस्ट, सफाई में कही यह बात

Sun, 19 Mar 2023 04:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रियंका चोपड़ा ने साउथ वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'वह कभी भी नमूना नहीं थीं और बॉडी शेमिंग को लेकर परेशान जरूर थीं, लेकिन कभी भी सैंपल साइज नहीं थीं और अब इस मामले को लेकर मैंने रोना बंद कर दिया है।'
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, लॉ रोच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड क्वीन भी बन चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने स्टाइलिस्ट लॉ रोच के उस बयान पर रिएक्शन दिया जिसमें उनको सैंपल साइज कहा गया था। प्रियंका ने कहा कि अपनी बॉडी के कारण वह सैंपल नहीं थीं। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर उनके एक्स स्टाइलिश लॉ रोच ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन


रोच ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'वह कभी भी नमूना नहीं थीं और बॉडी शेमिंग को लेकर परेशान जरूर थीं, लेकिन कभी भी सैंपल साइज नहीं थीं और अब इस मामले को लेकर मैंने रोना बंद कर दिया है।' प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर रोच ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मैंने उनको लेकर यह बात गलत तरीके से नहीं कही थीं, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया, हालांकि अब मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा हूं। मुझे लगता है कि इसी वजह से मुझे बाहर किया गया है। रोच ने आगे कहा, 'मैं प्रियंका चोपड़ा की काफी प्रशंसा करता हूं और उनसे बेहद प्यार करता करता हूं।' 

इसे भी पढ़ें- Suniel shetty: हेरा फेरी 3 से कमबैक करने के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, लेकिन सता रहा है इस चीज का डर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ लव अगेन में नजर आएंगी। लव अगेन के ट्रेलर ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा वह सिटाडेल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें